रुद्रपुर शहर का सबसे पुराना और रहस्यमय होटल था—होटल नीलकंठ। यह होटल पूरे शहर में अपनी पुरानी दीवारों और समय के साथ बुनी हुई कहानियों के लिए मशहूर था। लेकिन इस होटल की सबसे बड़ी और खतरनाक पहेली थी कमरा नंबर 303। उस रात के बाद का रिकॉड़ था कि यह कमरा कभी भी बुकिंग के लिए उपलब्ध नहीं होता था। रिसेप्शन पर सिर्फ इतना कहा जाता—साहब, वह कमरा अभी मरम्मत में है। लेकिन शहर के लोग जानते थे कि सच कमरे की मरम्मत नहीं बल्कि उस खौफ़नाक राज को छुपाए रखने की मरम्मत है।
पहले पहले तो वो कमरा दे दिया जाता था, लेकिन जब उस कमरे में जाने वाले लोग कभी लौटे नहीं तो वहां ताला लगाना ही सही समझा, पिछले बारह सालों में सात लोग उस कमरे में रुके और कभी वापस नहीं लौटे। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात ये थी कि न तो किसी की लाश मिली, न ही कोई एफआईआर दर्ज हुई। बस लोग अचानक आए वहा ठहरे और गायब हो गए। यह रहस्य इतना गहरा था कि हर कोई इसे सुनकर कांप उठता। किसी ने सोचा भी नहीं था कि कोई इसे जानने की हिम्मत करेगा। लेकिन पत्रकार कबीर सिन्हा को रहस्य में दिलचस्पी थी और इससे बड़ा रहस्य उस शहर में कुछ था ही नही।
कबीर एक ऐसे इंसान थे जो सच को जानने से पीछे नहीं हटते थे। चाहे सच कितना भी गहरा और खौफनाक क्यों न हो। उन्होंने कई सारे रहस्य खोले भी है और अब उन्होने तय किया कि वह खुद इस कमरे की सच्चाई सामने लाएंगे। उन्होंने होटल में प्रवेश किया और सीधे रिसेप्शन पर जाकर कहा—कमरा नंबर 303 चाहिए।
रिसेप्शनिस्ट का चेहरा सफेद पड़ गया। उसकी आवाज़ में कंपकंपी थी—साहब, वह कमरा— वो कुछ कह पाती के उससे पहले
कबीर ने धीरे पर सख्त आवाज़ में कहा—मुझे वही चाहिए।
कुछ ही देर में होटल के मैनेजर को बुलाया गया। लंबे बहस के बाद, मैनेजर ने एक शर्त रखी की आपको अग्रीमेंट में साइन करने होंगे और हॉ—अगर आप सुबह तक बाहर आ गए, तो हम मानेंगे कि यह अफवाह है और हम बेवकूफ है।
कबीर ने मुस्कुराते हुए हामी भर दी।
रात के 11:58 बजे, कबीर कमरे के बाहर खड़े थे। दरवाजा खोला और अंदर प्रवेश किया। कमरे की सफाई पर कोई कमी नहीं थी, लेकिन हवा में एक अजीब सी भारीपन और ठंडक महसूस हो रही थी। जैसे हवा में भी कोई निगरानी कर रहा हो।
12:30 बजे, कमरे के अंदर अचानक कदमों की आवाज़ गूँज उठी। कबीर ने अपने चारों तरफ देखा, लेकिन वह अकेले थे। फिर बाथरूम की ओर से आवाज़ आई—तुम भी सच जानने आए हो?
कबीर चौंक गया और उसका दिल जोर-जोर से धड़कने लगा। बाथरूम का दरवाजा धीरे-धीरे खुला और वहाँ खड़ा था एक आदमी। उसका चेहरा बुरी तरह से आधा जल चुका था।
मैं… मैं वही मैनेजर था, आदमी ने कहा। 12 साल पहले।
कबीर को याद आया—होटल के पुराने रिकॉर्ड में इस मैनेजर की रहस्यमय मौत दर्ज थी। वह ज़िंदा कैसे था?
कबीर ने हड़बड़ाकर पूछा—बाकी लोग?
मैनेजर ने कमरे की दीवार की ओर इशारा किया। दीवार धीरे-धीरे पारदर्शी होने लगी।
कबीर की साँसें थम गईं। दीवार के अंदर खड़े थे पूरे गायब हुए सात लोग। बिलकुल शांत। बिलकुल ज़िंदा जैसे, लेकिन उनकी आँखों में कोई जीवन नहीं था।
यह कमरा सच को कैद करता है, मैनेजर बोला। जो भी यहाँ आता है, उसका सबसे बड़ा अपराध सामने आ जाता है।
कबीर का गला सूख गया और उसे अपने फैसले पर पछतावा हुआ लेकिन उसने हिम्मत जुटाई। औऱ उसने खुद से पूछा—मैं कौन सा अपराध छुपा रहा हूँ?
मैनेजर मुस्कुराया और बोला—आज रात सोने से पहले तुम्हें याद आएगा।
अचानक कमरा घूमने लगा। कबीर के दिमाग़ में अचानक फ्लैशबैक आने लगे। एक सड़क हादसा, एक लड़की, और कबीर… जो वहाँ से मदद किए बिना चला गया था।
तुमने उसे मरने दिया, आवाज़ गूँजी। इसलिए ही तुम यहाँ हो।
कबीर चीखना चाहता था, लेकिन आवाज़ नहीं निकल रही थी जैसे किसी ने गले में ही आवाज़ को रोक लिया हो, ये सब होता देख कबीर का ड़र और बड़ गया।
रात गुजरती रही, और कबीर उन अपराधों की यादों के बीच फँसा रहा जो उसने अपने जीवन में कभी स्वीकार नहीं किए थे।
सुबह 6:00 बजे, होटल के स्टाफ ने देखा—कमरा 303 का दरवाजा खुला हुआ था, लेकिन अंदर हर बार की तरह इस बार भी कोई नहीं था। केवल कबीर का रिकॉर्डर टेबल पर पड़ा था। रिकॉर्डर में बस यही संदेश सुनाई दिया—अगर आप यह सुन रहे हैं, तो समझ लीजिए कमरा 303 अब भी भूखा है।ये सुनते ही सब फिर से चौक उठे और कमरा फिर एक बार हमेशा के लिए बंद कर दिया।
उस दिन के बाद, कमरा नंबर 303 फिर कभी नहीं खुला। लेकिन रात के समय होटल के तीसरे मंजिल पर लोग कहते हैं कि कमरे से कभी-कभी किसी के कदमों की आवाज़ आती है। जैसे अंदर कोई हो।
कहानी यहीं खत्म नहीं होती। रुद्रपुर शहर के लोग मानते हैं कि कमरा 303 सिर्फ शारीरिक रूप से लोगों को नहीं खाता। यह उनके अंदर के अपराध, उनकी चुप्पियों और उनके डर को भी पकड़ लेता है।
कबीर की कहानी ने शहर के लोगों में डर और जिज्ञासा दोनों फिर एक बार बढ़ा दी। लोग अब भी कहते हैं कि कमरा 303 में एक रात बिताना मतलब अपने अतीत और अपने सबसे बड़े अपराधों का सामना करना। कई लोग तो यह मानते हैं कि जो एक बार कमरे में गया, वह कभी सामान्य नहीं रह सका।
कमरे की दीवारों में छिपा यह रहस्य, जिसमें समय और वास्तविकता की सीमाएँ धुंधली हो जाती हैं, कई लोगों के लिए एक चेतावनी बन गया। यह चेतावनी थी कि सच से भागना संभव नहीं है, और हर अपराध की सच्चाई किसी न किसी रूप में सामने आएगी ही आएगी।
होटल नीलकंठ का तीसरा फ्लोर, जिसमें कमरा 303 स्थित था, अब भी शहर के लोगों के लिए एक रहस्य बनकर रहा। जो इसे पास से देखता, उसे कमरे की अजीब ठंडक और भारी हवा महसूस होती।
कुछ साल बाद, होटल के मालिक ने बताया कि कमरे में तकनीकी रूप से कोई दोष नहीं था। लेकिन जो लोग वहाँ गए, उनकी मानसिक स्थिति हमेशा प्रभावित रही। जैसे कमरे की दीवारें सिर्फ इमारत का हिस्सा नहीं थीं, बल्कि एक मानसिक कैदख़ाना थीं।
कहानी का सबसे खौफनाक हिस्सा यह था कि यह कमरा सिर्फ झूठ या अफवाह नहीं था। यह सच में लोगों के अपराध और डर को कैद करता था। और वह लोग जो वहां गए, उन्होंने यह महसूस किया कि कभी-कभी सच से सामना करना, जीवन से सामना करने से ज्यादा खतरनाक होता है।
कबीर के जाने के बाद, होटल नीलकंठ में कमरा 303 को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। लेकिन रात के समय, कमरे से आती आवाज़ें यह याद दिलाती हैं कि सच हमेशा जीवित रहता है।
और इस प्रकार, कमरा नंबर 303 अब भी शहर के लिए एक रहस्य और चेतावनी बना हुआ है—जहाँ कोई भी नज़र डालता है, उसे अपने अतीत और अपने सबसे गहरे डर का सामना करना पड़ता है।जिस वज़ह से उस कमरे मेंतो क्या उस फ्लोर में भी सफाईकर्मचारी ज्यादा देर तक नहीं ठहरते थे।

